World

अचानक बॉयफ्रेंड को सरप्राइज देने पहुंची लड़की, अंदर का नजारा देखा तो…

नई दिल्ली : अक्सर कपल्स के बीच के कई ऐसे मामले सामने आते रहते हैं जो दोनों के अलगाव का कारण बन जाते हैं। कई बार तो ऐसी घटना सामने आ जाती है कि लड़का और लड़की के बीच में किसी तीसरे की एंट्री हो जाती है।

एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड को सरप्राइज करने के लिए अचानक उसके घर पहुंच गई। वह जब वहां पहुंची तो उसने पाया कि उसका बॉयफ्रेंड किसी और लड़की के साथ व्यस्त था।

दरअसल, यह घटना अमेरिका की कैरोलीना की एक लड़की के साथ हुई है। डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक लड़की का नाम मैरी फॉट्स है। यह लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में थी, हालांकि वे दोनों अलग-अलग रहते थे और साल में गिनी चुनी बार ही एक दूसरे से मिल पाते थे। इसी बीच एक दिन लड़की ने प्लान बनाया और वह सरप्राइज देने पहुंच गई।

लड़की जैसे ही अपने बॉयफ्रेंड के घर पहुंची तो उसने पाया कि उसका बॉयफ्रेंड किसी और लड़की के साथ व्यस्त है। जैसे ही लड़की को सच्चाई पता चली, वह सदमे में चली गई। यह सब तब हुआ जब लड़की अपने बॉयफ्रेंड के घर का दरवाजा खटखटाती है लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आता।

फिर लड़की को पता चला कि उसका बॉयफ्रेंड अंदर है और वहां उसके साथ कोई और लड़की थी।रिपोर्ट के मुताबिक लड़की काफी देर तक उसके बेडरूम के बाहर खड़ी रही लेकिन उसके बॉयफ्रेंड ने दरवाजा नहीं खोला क्योंकि वह समझ गया था कि उसने गलती की है।

काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला तो वह निराश होकर वापस लौट गई। इस पूरे वाकये को लड़की ने अपने सोशल मीडिया स्पेस पर बताया है। कई लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी है।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!