वैष्णो देवी में मची भगदड़ में गोरखपुर जिले के चौरीचौरा के डॉक्टर की मौत, पत्नी घायल

वैष्णो देवी में मची भगदड़ में गोरखपुर जिले के चौरीचौरा के डॉक्टर की मौत, पत्नी घायल।
हिन्दमोर्चा न्यूज गोरखपुर।
वैष्णो देवी में भगदड़ में गोरखपुर जिले के चौरीचौरा क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग निवासी अरुण प्रताप सिंह (30) पुत्र सत्य प्रकाश सिंह की मौत हो गई है। उनके साथ गई उनकी पत्नी अर्चना सिंह को भी हल्की चोट आई है।
पेशे से चिकित्सक अरुण प्रताप सिंह की शादी एक माह पूर्व कुशीनगर जिले के पकड़ी निवासिनी अर्चना सिंह से हुई थी। वह पत्नी के साथ 29 दिसंबर को वैष्णो देवी गए थे। उनके साथ खलीलाबाद निवासी अजय अपनी पत्नी के साथ गए थे। इसके अलावा गोरखपुर शहर के अनुग्रह उर्फ मुन्ना भी अपनी पत्नी के साथ गए थे।
कुल छह लोगों की टीम एक साथ गई थी। अरुण प्रताप सिंह की पत्नी, सुरक्षित हैं। घर पर सूचना आई कि किसी बात को लेकर बहस हुई फिर भगदड़ मची थी। उसी भगदड़ में अरुण प्रताप सिंह की मौत हो गई। शेष लोग सुरक्षित है। अरुण प्रताप सिंह ने गोरखपुर जेल बाईपास रोड पर हॉस्पिटल खोल रखा था। उनकी पत्नी अर्चना भी बीएएमएस है। अनुग्रह इनके अस्पताल के पार्टनर हैं।
हिन्दमोर्चा टीम गोरखपुर।