पूरनपुर में सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद न होने पर किसानों ने मंडी में धान फैलाया

पूरनपुर में सरकारी क्रय केंद्र पर धान खरीद न होने पर किसानों ने मंडी में धान फैलाया
पूरनपुर में विभिन्न क्रय एजेंसियों के 53 केंद्रों पर होगी धान खरीद
पूरनपुर, पीलीभीत। सरकारी केंद्रों पर खरीद न होने पर किसानों ने मंडी में धान फैलाकर सुखाया। एक दिन पहले भी बारिश से धान में नमी होने चलते खरीद नहीं हो सकी। मंडी पहुंचे किसान धान को सूखाते नजर आए। डिप्टी आरएमओ और एआर कोऑपरेटिव ने पहुंचकर खरीद केदो की व्यवस्थाएं परखी। ग्रामीण क्षेत्र में लगे अधिकतर क्रय केंद्र नहीं खुल सके।
सरकार ने इस बार धान समर्थन मूल्य 2183 रुपए प्रति कुंतल घोषित किया है।
पूरनपुर में धान खरीद को लेकर आरएफसी 14, पीसीएफ 14, यूपीएसएस 13 पीसीयू 11 और मंडी का एक केंद्र लगाया गया है। इस बार गुड मंडी में कोई भी कार्य केंद्र नहीं खोला गया है। मंडी समिति में कुल 26 ग्रह केंद्र लगाए गए हैं। मंगलवार वमनपुरी निवासी सलामत अपना धान लेकर पीसीएफ द्वितीय क्रय केंद्र पर पहुंचे। नमी अधिक होने के चलते खरीद नहीं हो सकी। इस पर किसान केंद्र के सामने ही धान सुखाता नजर आया। इसके अलावा आरएफसी केंद्र पर भी किसान का गीला धान होने से तौल नही हो सकी। एक दिन पहले पूरनपुर में हुई झमाझम बारिश से खेतों में खड़ी धान की फसल पर काफी प्रभाव पड़ा है। निचले खेतों में कंबाइन न चलने से धान कटाई रुक गई। मंडी समिति की ओर से सभी केद्रों पर कांटा, बारदाना, कुर्सियां और किसानों के बैठने की उचित व्यवस्था कराई गई है। डिप्टी आरएमओ विजय शुक्ला और एआर कोऑपरेटिव ने पूरनपुर पहुंचकर के केंद्र को जायजा लिया है। क्षेत्रीय विपिन अधिकारी लाल प्रताप सिंह ने गया पूरनपुर मंडी में 26 क्रय केंद्र विभिन्न क्रय एजेंसयों के लगे हैं। सभी पर व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। ग्रामीण क्षेत्र में भी लगे सभी क्रय केंद्र खुल गए हैं।
————