मायके में चारपाई पर बैठी विवाहिता से छेड़छाड़ कर फाड़े कपड़े

मायके में चारपाई पर बैठी विवाहिता से छेड़छाड़ कर फाड़े कपड़े
विरोध पर पीटा, पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
पूरनपुर,पीलीभीत। मायके आयी विवाहिता के दीवार फांदकर घर मे घुसे गांव की दो आरोपियों द्वारा बुरी नियत से दबोचकर कपड़े फाड़ दिए गए। विवाहिता द्वारा विरोध किये जाने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई लगा दी। पीड़िता के बहन के जाग जाने पर आरोपी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना गजरौला क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता का घुंघचाई क्षेत्र के एक गांव में मायका है। 18 जून को वह अपने मायके में आई हुई थी। रात 10 बजे वह चारपाई पर बैठी थी। तभी गांव का रहने वाला जितेंद्र व रेशम सिंह दीवार फांदकर घर में घुस आए। इसके बाद आरोपियों ने विवाहिता को बुरी नियत से दबोच लिया। छेड़छाड़ कर उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई लगा दी। घटना को लेकर कमरे में सो रही उसकी बहन पहुंच गई। इस पर आरोपी दीवार कूदकर भाग गए। आरोपियों के साथ आए शमशेर सिंह और प्रगट सिंह ने उसे गालियां देकर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
रिपोर्ट शैलेंद्र शर्मा व्यस्त