पूरनपुर ब्लाक प्रमुख का 2 साल का सफल कार्यकाल पूरा, केक काटकर मनाई खुशियां

पूरनपुर ब्लाक प्रमुख का 2 साल का सफल कार्यकाल पूरा, केक काटकर मनाई खुशियां
पूरनपुर,पीलीभीत। पूरनपुर क्षेत्र पंचायत प्रमुख का 2 साल सफल कार्यकाल होने पर केक काटकर खुशी मनाई गई। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने समर्थकों, कई प्रधानों, भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने साथ खुशियां मनाईं।
पूरनपुर क्षेत्र पंचायत प्रमुख कमलेश्वरी नरेन्द्र प्रकाश दीक्षित के कार्यकाल के सफ़लतम दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ब्लॉक प्रमुख कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख पुत्र जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा आशुतोष दीक्षित उर्फ राजू के साथ केक काटकर शुभकामनाएं दीं गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मिशन मोदी अगेन जिलाध्यक्ष विधायक पुत्र ऋतुराज पासवान, प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष नरेशपाल सिंह चौहान, विधायक बरखेड़ा के प्रतिनिधि मिलाप सिंह, पूरनपुर नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, प्रधान संगठन जिला संरक्षक रामपाल सिंह, विपिन सिंह प्रधान, धीरज शुक्ल, असीष दीक्षित सोनू, जिला पंचायत सदस्य शमशुल खान, गुड्डू खान, सलीम प्रधान, जिला मंत्री भारतेंदु सिंह, हर्ष गुप्ता, सुभाष मिश्रा, अवधेश पाण्डे,सुरेन्द्र मिश्र, पोथीराम कुशवाहा, रोहितास पाण्डे, अनुराग भारद्वाज प्रधान, गोपाल वर्मा प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य विकास सिंह, राजाराम, गुरजीत सिंह, राजू सिंह, यूनिस खान, सुभाष सिक्खधार, कॉंग्रेस राणा, भीमा सरकार आदि बहुत बड़ी संख्या में ग्राम प्रधानगण व क्षेत्र पंचायत सदस्यों व भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर शुभकामनाएं दीं।
रिपोर्ट शैलेंद्र शर्मा व्यस्त