पति पत्नी का रिश्ता हुआ तार-तार, पत्नी को बेहोश कर दोस्त से करवाया दुष्कर्म, बोला- गलती हो गई

खरड़। मोहाली के खरड़ में पति-पत्नी का रिश्ता तार तार हुआ है। पति की घिनौनी हरकत से सात जन्मों का पवित्र रिश्ता शर्मसार हुआ है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी अर्धांगिनी की इज्जत अपने दोस्त के हाथों लुटवा दी। महिला ने इसकी शिकायत सिटी खरड़ पुलिस को दी है। पुलिस ने 32 वर्षीय महिला की शिकायत पर उसके पति और दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति के दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया और यह सब उसके पति की मिलीभगत से हुआ है। क्योंकि पति ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर बेहोश किया और उसके बाद पति के दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के पति व उसके दोस्त के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 328, 120बी के तहत मामला दर्ज किया है।
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर नरिंदर कौर ने बताया कि पुलिस ने पिड़िता का मेडिकल करवाने बाद उसके पति और उसके दोस्त अर्जुन निवासी आनंद नगर सर्विस स्टेशन लांडरा रोड खरड़ को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को आज को खरड़ कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पीड़ित महिला ने पुलिस बताया कि उसकी शादी वर्ष 2012 में हिंदू रिती रिवाज से हुई है। उसका पति प्राइवेट नौकरी करता है। 14 अप्रैल को करीब 9 बजे उसका पति अपने दोस्त अर्जुन के साथ उसके कमरे में आया और पतिन ने उसे पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद वह बेहोश हो गई और उसके पति के दोस्त अर्जुन ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि रात साढ़े 12 होश जब उसे होश आया तो उसे पता चला कि कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाया हुआ था।
बेहोशी की हालत में उसके पति के दोस्त अर्जुन ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। जब उसने इस बारे में अपने पति से पूछा तो उसने कहा उससे गलती हो गई है। पीड़िता ने अपने पति व उसके दोस्त अर्जुन के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।