State

जयमाल के बाद दूल्हे ने बनाया ऐसा बहाना कि नहीं हो पाई शादी, दुल्हन पक्ष ही बोला-तुरंत जाओ भाई

दिनारा (रोहतास) : थाना क्षेत्र के खलसापुर गांव में रविवार की रात जयमाल के बाद दूल्हा बिना शादी रचाए मंडप से फरार हो गया। लड़की पक्ष को जब पता चला की दूल्हा भाग हो गया है, तो टेंट व लड़के की गाड़ी सहित कुछ अन्य वाहनों को तिलक की राशि लौटाने तक रोक लिया। जयमाल के बाद लड़के ने कहा कि उसे पेशाब जाना है। यह सुनते ही बरातियों ने कहा कि तुरंत होकर आओ। काफी देर दूल्हा नहीं लौटा तो लोगों ने खोजबीन शुरू की। तब पता चला कि लड़का बाइक से भाग निकला है। थानाध्यक्ष रौशन कुमार के अनुसार लड़की या लड़का पक्ष की तरफ से इस मामले की कोई सूचना नहीं दी गई है।

टेंट वाले ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि लड़के के भागने के बाद लड़की पक्ष ने उनका सामान कब्जे में ले लिया। लड़का किस कारण से भागा है? इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। ऐसा प्रतीत होता है कि दूल्हा शादी के लिए राजी नहीं था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि खलसापुर निवासी नंदजी यादव की पुत्री की बरात बक्सर जिले के राजपुर थानांतर्गत हरपुर से आई थी। द्वार पूजा के बाद जयमाल भी उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इसी बीच दूल्हे ने कहा कि उसे पेशाब जाना है।

और रुका तो मुश्किल होगी

स्वजनों के साथ फोटो खींचे जाने के दौरान कुछ देर तक लड़के को रुकना पड़ा। फिर उसने कहा कि अब काफी देर हो गई है, और रुका तो मुश्किल होगी। इस पर बरातियों ने कहा कि तुरंत जाओ और जल्दी आओ। लड़का पेशाब जाने के बहाने जयमाल की रस्म के दौरान निकला और बाइक से फरार हो गया। बिना शादी रचाए दूल्हे के भागने की सूचना इलाके में आग की तरह फैल गई। इसके बाद लड़की वालों ने दूल्हे की गाड़ी सहित कुछ अन्य वाहन व टेंट-शामियाना को अपने कब्जे में ले लिया। वधू पक्ष के लोग उपहार वापस करने की मांग करते रहे।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!