जानकारियां छुपाने पर सलमान को संगठन से किया निष्कासित,जारी प्रेस नोट में युवक के विरुद्ध संगठनात्मक व कानूनी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए गए

रिपोर्ट:मीनू बरकाती
पूरनपुर,पीलीभीत।अखिल भारतीय गौ रक्षा परिषद द्वारा युवक को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए जाने के उपरांत उसके परिजनों के आपराधिक मामलों में लिप्त होने की जानकारी लगते ही हरकत में आए संगठन ने युवक को उसके पद से निष्कासित कर दिया। इस संबंध में जारी प्रेस नोट में युवक के विरुद्ध संगठनात्मक व कानूनी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए गए हैं।अखिल भारतीय गौ रक्षा परिषद की राष्ट्रीय कोर कमेटी द्वारा संगठन के मुख्यालय प्रभारी को निर्देशित किया गया कि कुछ दिन पूर्व उत्तर प्रदेश राज्य कमेटी की सहमति पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमन्त भैया ने कस्वा पूरनपुर निवासी सलमान खान को संगठन में गौरक्षा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया था। सलमान खान द्वारा संगठन को दी गयी जानकारी में अपने व परिवार के खिलाफ दर्ज मुकदमों को संगठन से छिपाया गया एवं झूठी जानकारी प्रदान कर संगठन से दायित्व ग्रहण किया जो कि कानूनी व संगठन की नीतियों के विरुद्ध है। मुख्यालय प्रभारी ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी कि सलमान खान को उक्त पद से तत्काल निष्कासित किया जाता है।साथ ही बताया गया कि राष्ट्रीय कोर कमेटी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष/प्रभारी उत्तर प्रदेश को निर्देशित किया गया कि सलमान खान के खिलाफ संगठन नीतियों के विरूद्ध कार्य करने एवं संगठन को झूठी जानकारी देने व संगठन की मार्यादा के उलंघन को देखते हुए तत्काल संगठनात्मक व कानूनी कार्यवाही की जाये।