Pilibhit
खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर से दबकर मौत

रिपोर्ट- शैलेंद्र शर्मा व्यस्त
पीलीभीत। ट्रैक्टर पलटने से खेत की जुताई करने जा रहा किसान नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को लेकर खलबली मच गई। जानकारी लगने के बाद कई लोगों ने बमुश्किल घायल किसान को बाहर निकाला। उपचार के दौरान डाक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुए हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया करम निवासी कुलवीर सिंह सोमवार खेत की जुताई करने ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। जैसे ही ग्रामीण खेत जुताई के लिए ट्रैक्टर नीचे उतरा। तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबकर कुलवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुए हादसे को लेकर खलबली मच गई। घटना को लेकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बमुश्किल ट्रैक्टर के नीचे दबे किसान को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उपचार के लिए पीलीभीत गया। इलाज करने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना को लेकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। गजरौला थाना प्रभारी प्रभास कुमार ने बताया सुबह 10 बजे खेत की जुताई करने के दौरान ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया है।
———-