समाजवादी पार्टी है गरीबों, मजदूरों, दलितों व पिछडों की सच्ची हितैषी: विद्यासागर यादव,
-
समाजवादी पार्टी है गरीबों, मजदूरों, दलितों व पिछडों की सच्ची हितैषी: विद्यासागर यादव,
-
गांव-गांव, घर- घर जाकर अपने बूथ को मजबूत करें समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता: विक्रम यादव,
हिन्दमोर्चा न्यूज़ रतनपुर (महराजगंज)
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव व विधानसभा अध्यक्ष विक्रम यादव के नेतृत्व में पीडीए (पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक मुस्लिम) पखवाड़ा जन पंचायत नौतनवां विधानसभा के ग्राम पंचायत रतनपुर के मिश्रवलिया चौराहें पर किया गया। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष राजू दूबें ने किया।
बैठक में जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा समाजवादी पार्टी की सरकार में दलित, पिछड़ा वर्ग जनजाति आदि समुदाय की हितैषी है। समाजवादी पार्टी की सरकार में ही गरीबों व सभी वर्ग के लोगों को महगांई, शोषण आदि से छुटकारा मिल सकता है। नौतनवां विधानसभा अध्यक्ष विक्रम यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को गांव गांव व घर घर जाकर अपने बूथ को मजबूत करना है।जब हमारा बूथ मजबूत होगा तभी हम मजबूत होंगे।
बैठक में विशेष रूप से रहें उपस्थित:
बैठक में मौजूद समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव बैजू यादव,जिला पंचायत सदस्य राम अशीष यादव,जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ उर्फ लल्लन यादव, ब्लॉक अध्यक्ष बाबू लाल यादव,गोरख यादव,राम सिंह यादव, सुरेन्द्र यादव , संजय यादव,कलीम खान, बृजेश यादव, सफात अहमद,अहमद अली, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.