Maharajganj
विकसित भारत संकल्प यात्रा का विधायक ने किया उद्घाटन.
-
विकसित भारत संकल्प यात्रा का विधायक ने किया उद्घाटन.
-
प्रधानमंत्री ने लिया है भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य: ज्ञानेंद्र सिंह,
हिनदमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/परतावल.
महराजगंज: श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मोहनापुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्घाटन विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने किया। विधायक ने महिलाओं का गोदभराई, शिशु अन्नप्राशन संस्कार व विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया व जिन लोगों को अभी भी योजनाओं का लाभ नही मिल पाया उन्हे भी प्रेरित किया।
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देश के आखिरी व्यक्ति तक योजनाओं के लाभ पहुंचाने का सपना साकार हो रहा है।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, अंगद गुप्ता, राम सिंह साहनी, पंकजेश कुमार, रामज्ञा निषाद, देवेन्द्र उपाध्याय, समाज कल्याण एडीओ श्यामसुंदर तिवारी समेत ब्लॉक के तमाम लोग मौजूद रहें।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.