Maharajganj

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत:भाजपा नेता निर्भय सिंह एवं ब्लाक प्रमुख ने कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को किया जागरूक.

  • विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत:भाजपा नेता निर्भय सिंह एवं ब्लाक प्रमुख ने कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को किया जागरूक.

लाभार्थियों को वितरित किया गया प्रमाण-पत्र.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/
परतावल.

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बड़हरा बरईपार एवं उंटी खास में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाजपा नेता निर्भय सिंह ने उद्घाटन किया व जनता को संबोधित किया। साथ ही साथ महिलाओं की गोदभराई, शिशु अन्नप्राशन संस्कार कराया एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया। निर्भय सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रत्येक गरीब परिवार तक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का लक्ष्य पूर्ण होता दिख रहा है। जनता सीधे तौर पर अधिकारी गण एवं जनप्रनिधियों से संपर्क कर लाभ लेने में सक्षम हो पा रही हैं।

संबंधित अधिकारी जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी रहें उपस्थित:

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, ग्राम प्रधान बड़हरा हिसामुद्दीन, ग्राम प्रधान ऊटी अनिता देवी, विभूति सिंह, अंगद गुप्ता, जयहिंद, रामाज्ञा निषाद, बलराम उपाध्याय, दीपक पाण्डेय, सलाउद्दीन सहित सैंकड़ों सम्मानित जनता मौजूद रहें।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!