Maharajganj

पराली ना जलाए किसान, रैली निकालकर किया गया जागरूक.

  • पराली ना जलाए किसान, रैली निकालकर किया गया जागरूक.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ रतनपुर.

महराजगंज: नौतनवां ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में पराली प्रबंधन के लिए ग्राम निगरानी समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को जागरुकता रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया।
ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत निपनियां, चकदह एवं दुर्गापुर में ग्राम निगरानी समिति के सदस्यों ने रैली निकाल कर ग्रामीणों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान तथा उसे न जलाने से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दिया।
पराली प्रबंधन के लिए गांव के पंचायत भवनों से निकली रैली पूरे ग्राम पंचायत का भ्रमण किया। जिसमें निगरानी समिति के सदस्यों द्वारा लोगों को धान व गेहूं के अवशेष को न जलाने की अपील किया गया।
इस दौरान चकदह के ग्राम प्रधान बिरेंद्र राजभर, निपनियां में आंगनवाड़ी कार्यकत्री मध्यमा पाण्डेय, रीता पाण्डेय, संध्या देवी, पंचायत सहायक नगीना देवी,अनीता आदि मौजूद रहें।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!