Maharajganj

“परसामलिक” थाना क्षेत्र में दिन के समय हुई दो लगातार चोरियों से, ग्रामीणों में दहशत

“परसामलिक” थाना क्षेत्र में दिन के समय हुई दो लगातार चोरियों से, ग्रामीणों में दहशत.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/परसामलिक.

परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत निपनिया निवासी करन चौधरी पुत्र रामायन चौधरी शुक्रवार को दिन में 11 बजे घर में ताला लगाकर अपने भाभी को लेने बेलवा बकैनिया गया था। घर पर कोई नही था। चोरों ने घर का ताला तोड़कर 10 हजार नगद और लाखों रूपए का गहना चुरा कर भाग गए। करन अपने भाभी को लेकर करीब 3 बजे लौटा तो देखा घर का ताला टूटा हुआ है। घर में सामान सब बिखरा पडा़ है। जेवर व रूपए सब गायब है। इसकी सूचना पुलिस को दिया। डायल 112 मौके पर पहुचीं और सीओ नौतनवां अनुज कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया।
वहीं ग्राम पंचायत विषखोप में जमिन्त्रा देवी पत्नी कमलेश गुप्ता सामान खरीदने के लिए घर में ताला लगाकर पेडा़री चौराहे पर गई थी। घर पर कोई नही था। सामान लेकर वापस लौटी तो ताला टूटा और सामान बिखरा हुआ था। जमिन्त्रा देवी के मुताबिक 5500 रूपया नगद, 6 थान जेवर व 3 साडी़ गायब है।

इस सम्बन्ध में सीओ नौतनवां अनुज कुमार सिंह का कहना है कि चोरी के मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!