ग्राम पंचायत भगवानपुर व अहिरौली में सम्पन्नं हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम.
-
ग्राम पंचायत भगवानपुर व अहिरौली में सम्पन्नं हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ रतनपुर.
नौतनवां ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत अहिरौली व ग्राम पंचायत भगवानपुर में शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में केन्द्र सरकार की प्रमुख योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक समय पर पहुंचे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को विकसित भारत बनाने की संकल्प दिलाई गई। प्रधान मंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को ग्राम पंचायत सचिव रामरतन यादव द्वारा चन्द्रावती ,शकुन्तला, मनीषा,रेशमा, इमामुद्दीन को प्रतीकात्मक चाभी प्रमाण पत्र दिया गया। लाभार्थियों में चाभी वितरण प्रमाण पत्र मिलने से चेहरे खिल उठें। इस कार्यक्रम के तहत साधन सहकारी समिति लिमिटेड बैकुण्ठपुर के सचिव धीरेन्द्र सिंह, जयप्रकाश यादव, चंद्रजीत गुप्ता,लालजी सिंह ,मुन्द्रिका यादव, हरीराम पासवान को सदस्यता प्रमाणपत्र दिया गया।
मुख्य रूप से रहें उपस्थित:
इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी योगेश मद्धेशिया, ग्राम प्रधान नुरुल्लाह,गणेश मद्धेशिया, विजय मद्धेशिया, कृषि तकनीकी सहायक सोनू, श्याम देव, सहायक कृषि, राजकुमार, एएनएम विनीता, आंगनबाड़ी कार्यकत्री अनीता सिंह व बीएमएम संध्या गौड़ मौजूद रहें।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.