सरसों के पीले फूल व गेहूं की हरियाली से बढी़ खेतों में रौनक

सरसों के पीले फूल व गेहूं की हरियाली से बढी़ खेतों में रौनक.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ रतनपुर.
- तितली और मधुमक्खियों की आई बहार, पंखुडियों से रस को निकाल तैयार कर रही भोजन.
खेतों में फैली गेहूं की हरियाली और पीले पीले सरसों के फूलों से किसानों के खेतों की रौनक बढ़ गई है। दूर दूर तक सीवान में गेहूं की हरियाली और सरसों के पीले फूल नजर आ रहे हैं। पीले पीले सरसों के फूलों पर बैठी तितिलियां व मधुमक्खियां पंखुडियों से रस निकाल कर अपने भोजन की तैयारी में जुटी हैं।
रवि की फसल में किसान गेहूं, मटर, सरसों, तिलहन, दलहन आदि की बुआई अपने खेतों में करता है। गेहूं व सरसों की सिचाई के बाद दवा व यूरिया खाद को डालता है। यूरिया खाद पड़ने के बाद फसलों में हरियाली छा जाती है और तेजी से पौथों का ब्यास होने लगता है। इन दिनों सीवान में गेहूं के फसलों की हरियाली छाई हुई है। सरसों के फूल लहलहा रहे हैं। दूर दूर तक फैली खेतों में हरियाली व सरसों के पीले पीले फूलों से खेतों की रौनक बढ़ गई है। सीवान सुन्दर दिखने लगा है। सरसों के पीले फूलों की पंखुडियों से रस निकालकर तितिलियां व मधुमक्खियां अपना भोजन तैयार कर रही हैं। किसान भी अपनी फसलों को देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.