Maharajganj

सदर विधायक ने घुघली में बुथ सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला को किया संबोधित.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ घुघली.

  • प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को किया प्रोत्साहित.
  • बूथ सदस्य पार्टी की रीति नीति एवं सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें. सदर विधायक,

महराजगंज:बूथ सशक्तीकरण के लिये सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने बताया कि बूथ समिति बनाकर बूथ पर बैठक का आयोजन प्रत्येक बूथ के घर-घर जाकर पार्टी की रीति नीति ,सरकार की योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुँचाने का कार्य करें।विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने पुरैना में घुघली उत्तरी मंडल, पार्टी कार्यालय पर शिकारपुर मंडल एवम् नगर मंडल , सांसद आवास पर महराजगंज देहात मंडल के बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही।

उन्होंने कहा कि हमे मेरा बूथ सबसे मजबूत करके दिखाना है। इस अभियान का उद्देश्य बूथों को सक्रिय तथा मजबूत बनाना है और हमें उन बूथों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, जहां हम कमजोर हैं, इसलिए सभी कार्यकर्ता बूथ सशक्तिकरण के कार्य में जुटें।विधायक ने कहा कि देश और प्रदेश में चल रही गरीब कल्याण की अनेकों योजनाओं के माध्यम से सरकार ने सभी समाजों को भरपूर सुविधाएं दी है।

हमें सभी वर्गों के साथ व्यापक और सतत संपर्क करना है। जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल ने कहा कि पन्ना प्रमुखों की जिम्मेदारी बड़ी है। पन्ना प्रमुख का चयन बैठक करके उनसे बात करके पन्ना प्रमुख का चयन करना है ।

इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल,जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, जिला मंत्री गौतम तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष ठाकुर रौनियार, बैजनाथ पटेल मंडल महामंत्री मनोज जायसवाल, हेमंत गुप्ता, डॉक्टर के के अग्रहरी, राधेश्याम गुप्ता, दिलीप शर्मा,अरविंद मौर्य, अशोक पटेल, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिनेश जायसवाल, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ,सूर्यनथ शर्मा, चेतन वर्मा प्रदीप गौड़, सिनोद कुमार के अलावा तमाम मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!