Maharajganj

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नगरीय समग्र कैंप का हुआ आयोजन.

  • विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नगरीय समग्र कैंप का हुआ आयोजन.
  • केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर, कार्यक्रम का किया शुभारंभ.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ पनियरा (महराजगंज)

पनियरा नगर पंचायत के ब्लॉक परिसर में बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत नगरीय क्षेत्र के समस्त सरकारी योजनाओं के समग्र कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें लाभार्थी शहरी आवास, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, पीएम किसान सम्मान निधि, आधारकार्ड पंजीयन, स्वास्थ्य संबंधित विभिन्न योजनाओं का आवेदन किया। मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप जलाया। मंच का संचालन बबलू यादव ने किया। प्राथमिक विद्यालय की बच्चियों ने वित्त मंत्री के आगमन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिन्हें देख कर पनियरा नगर अध्यक्ष व मंत्री ने पुरस्कृत किया।

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है: ज्ञानेंद्र सिंह,

पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है। हिंदुस्तान को नरेंद्र मोदी की जरूरत है। हर गरीब परिवार को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने शिक्षक, शिक्षिकाओं और बच्चों के योगदान को सराहा.

पहले की सरकारें सिर्फ घोषणा करती थी, योजनाओं का लाभ भाजपा दें रही है: पंकज चौधरी,

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि आप सभी सौभाग्यशाली है कि पांच सौ वर्षों के बाद 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम का प्राण प्रतिष्ठा होने जा रहा है। हम सभी अयोध्या तो नही जा सकतें लेकिन हम सभी अपने अपने घरों में पांच दीप जला कर दीपावली मनाएं। विकसित संकल्प भारत यात्रा की जो गाड़ी आई है, उसके आने का मकसद सभी को जागरूक कर योजनाओं का लाभ मिल सकें। 2014 से पहले की सरकारें सिर्फ घोषणा करती थी। धरातल पर कोई काम नही दिखता था। लेकिन भाजपा सरकार में सभी पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं नगर वासी रहें उपस्थित:

इस कार्यक्रम के अवसर पर ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ल, नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद्र जायसवाल, अधिशासी अधिकारी कन्नुप्रिया शाही, सतीश सिंह, अमरजीत सिंह राणा, दिनेश चंद्र त्रिपाठी, राजेश्वर मद्धेशिया, सैफ खां, वीरेंद्र सिंह, गुड्डू सिंह, सरफराज खान, केनु जायसवाल व सभी वार्डों के सभासद के साथ अन्य लोग उपस्थित रहें।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!