विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत:ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ल ने ग्राम सभा राजमंदिर में सरकार की योजनाओं की दी जानकारी.
-
विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत:ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ल ने ग्राम सभा राजमंदिर में सरकार की योजनाओं की दी जानकारी.
-
राष्ट्रीय स्वराज योजना अंतर्गत जन सेवा केंद्र का ब्लॉक प्रमुख ने किया लोकार्पण.
-
भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए नागरिकों को दिलाया गया शपथ.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/
पनियरा.
महराजगंज: विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शनिवार को पनियरा ब्लॉक के राजमंदिर ग्राम सभा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ल ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने ने जनता को सरकार के योजनाओं की जानकारी दिया। हर व्यक्ति को योजनागत लाभ से जोड़ने के लिए मोदी गारंटी स्कीम के विषय में विस्तृत जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि मोदी गारंटी कार्ड से गरीब परिवारों को आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त पांच लाख रुपए तक का इलाज संभव है। अब कोई गरीब परिवार इलाज के अभाव में नहीं रहेगा। इस दौरान शिशु अन्नप्राशन संस्कार महिलाओं की गोदभराई, मोदी सरकार व योगी सरकार के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मान पत्र वितरण किया। तथा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए शपथ दिलाया गया।
संबंधित अधिकारी जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी रहें उपस्थित:
इस अवसर पर मौजूद रहे खंड विकास अधिकारी अमरनाथ पांडे, प्रधान संघ के अध्यक्ष सतीश सिंह, भाजपा के जिला मंत्री बैजनाथ पटेल, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय पटेल, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज यादव, कन्हाई यादव, दुर्गेश यादव, आलोक मद्धेशिया, शिवम मणि त्रिपाठी, इबरार अली, श्याम सुंदर सहित अन्य लोग।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.