Maharajganj

भारत मां के वीर सपूतों की याद में मनाया गया शहीद दिवस.

  • भारत मां के वीर सपूतों की याद में मनाया गया शहीद दिवस.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/नौतनवां।

नौतनवां स्थित अटल चौक के पास कार्यालय पर देश के लिए हस्ते हस्ते फासी को चूम भारत माता के लिए बलिदान देने वाले भारत माता के वीर सपूतों सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को शहीद दिवस पर नमन किया गया।  बृहस्पतिवार को नौतनवां के वार्ड नंबर 21 राजेन्द्र नगर के निर्वतमान सभासद एवं समाजसेवी ने अपने नौतनवां स्थित कार्यालय पर नौतनवां के सभासदों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भारत माता के वीर सपूत बलिदान देने वाले सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीद दिवस पर लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

भाजपा नेता एवं समाजसेवी बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए ये तीनों वीर सपूत हस्ते हस्ते फांसी पर चढ़ ग‌ए थे ऐसे वीर सपूत को नमन और बंदन करने में फक्र महसूस होता है। इनसे देश भक्ति सीखनी चाहिए।इस मौके पर पूर्व सभासद संजय पाठक, अनिल पटवा, उमेश मणि त्रिपाठी, गिरिजेश मणि त्रिपाठी, सुनील गौड़, हरिश्चंद्र गौतम, अमरकांत भारती, दिनेश गुप्ता, रितेश, आशुतोष त्रिपाठी लोग मौजूद रहे।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!