Maharajganj

प्रगतिशील किसानों को विकसित भारत संकल्प यात्रा में किया गया सम्मानित.

  • प्रगतिशील किसानों को विकसित भारत संकल्प यात्रा में किया गया सम्मानित.
  • ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सतीश कुमार सिंह ने बालिकाओं को पुरस्कार देकर हौशला आफजाई किया.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ रतनपुर.

महराजगंज: नौतनवां ब्लाक के ग्राम पंचायत रतनपुर में बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केन्द्र सरकार की प्रमुख योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को विकसित भारत बनाने की संकल्प दिलाई गई।

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में आई बैन ने प्रोजेक्टर के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और ड्रोन कैमरे के माध्यम से खेतों मे दवा छिड़काव कर लोगों को जागरूक किया गया। वहीं विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान बाल विकास विभाग द्वारा पोषण युक्त खाद्य पदार्थों का स्टाल लगाकर गर्भवती महिलाओं की गोंद भराई व अन्नप्राशन कराया गया। कम्पोजिट विद्यालय रतनपुर की बालिकओं वन्दना, लक्ष्मी, बबिता, सुधा, सरिता, मामता के द्वारा- बडा नीक लागे हमार देशवा के माटी, गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया।

संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित:

इस मौके पर एडीओ एजी सोनू कुमार ग्राम विकास अधिकारी जयहिंद भारती, रामरतन यादव, अवधेश यादव, अशोक पासवान ग्राम प्रधान अनीता सिंह, प्रतिनिधि सतीश कुमार सिंह, रोजगार सेवक दिग्विजय सिंह, आगनवाडी मंजू जायसवाल, गीता देवी, पुष्पांजलि द्विवेदी, सहायक कृषि राजकुमार, ग्रामीण तबारक हुसैन, सरीफुल हसन, कोटेदार रमेश चौधरी, प्रेमनरायण प्रधानाध्यापिका सुनीता कुमारी, गोविन्द साहनी,साफिया खातून आदि लोग मौजूद रहें।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!