नवागत ईओ ने संभाला कार्यभार, नगर अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता व प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने किया जोरदार स्वागत.

-
नवागत ईओ ने संभाला कार्यभार, नगर अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता व प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने किया जोरदार स्वागत.
-
लंबित प्रकरणों का निपटारा एवं नगर विकास कार्य मेरी पहली प्राथमिकता: कन्नुप्रिया शाही,
-
दोनों लोग मिलकर नगर के विकास के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे: प्रियंका गुप्ता,
सोमवार को नगर पंचायत परतावल में नए ईओ कन्नूप्रिया शाही ने पदभार ग्रहण किया सोमवार को नवागत ईओ ने कार्यालय में कार्य भी संभाल लिया। इस दौरान नगर पंचायत चेयरमैन प्रियंका गुप्ता व प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने उनका जोरदार स्वागत किया। नगर अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता ने कहा कि दोनों लोग मिलकर नगर के विकास के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे। विकास कार्य में आ रही बाधाओं को भी दूर किया जाएगा।कार्यभार ग्रहण करने के बाद नए अधिशासी अधिकारी कन्नूप्रिया शाही ने निर्माणाधीन नगर पंचायत कार्यालय भवन पार्क, सहित अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी नगर कर्मियों को अपने काम के प्रति सचेत रहने को कहा। कर्मचारियों को बताया किसी भी काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान कार्यालय कर्मचारी शिवम द्विवेदी, देवेन्द्र प्रताप शर्मा,राजकुमार पाल, प्रियंका पांडेय, सुमित सिंह, सर्वेश सिंह,अमन प्रजापति, आदि उपस्थित रहे।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.