इंद्रजीत जायसवाल बने उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष, लोगों ने दी बधाई.
-
व्यापारियों के हित के लिए हमेशा तैयार रहूंगा: इंद्रजीत,
-
व्यापारी नेताओं ने फूल मालाओं से किया इंद्रजीत जायसवाल का स्वागत.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/
चौक बाजार।
महराजगंज: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिला कार्यसमिति की बैठक रविवार को नगर पालिका महराजगंज स्थित एक मैरेज हाल में हुई, जिसमें युवा संगठन का विस्तार किया गया। व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री पशुपति नाथ गुप्ता, ईंट भट्ठा समिति के अध्यक्ष रामप्रीत गुप्त एवं जिलाध्यक्ष अनिल कुमार कसौधन की मौजूदगी में नगर पंचायत चौक निवासी इंद्रजीत जायसवाल को युवा नगर अध्यक्ष मनोनित किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए जिलाध्यक्ष अनिल कुमार कसौधन ने कहा कि इंद्रजीत जायसवाल के नगर अध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी और विस्तार होगा।
व्यापारियों की समस्याओं के लिए आंदोलन में बल मिलेगा। नगर अध्यक्ष इंद्रजीत जायसवाल ने कहा कि व्यापारी हित के लिए हमेशा तैयार रहूंगा। संगठन ने जो मुझे जिम्मेदारी दी है, उसे तन, मन और धन से निर्वहन करूंगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के लिए हर लड़ाई लडूंगा। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान कराने की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ाया जाएगा। इनके मनोनय पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, युवा संगठन के अध्यक्ष राकेश गुप्ता, कन्हैया वर्मा, मनोज पटेल, संजय गुप्ता, अरविंद जायसवाल, मुक्तिनाथ विश्वकर्मा, संजय कन्नौजिया, उमेश गुप्ता, संजय मद्धेशिया, बद्री विशाल वर्मा, सुरेश जायसवाल, रामसेवक साहू, मोहन विश्वकर्मा, राहुल जायसवाल, अजय राज कसौधन, दीपक जायसवाल, पप्पू वर्मा आदि लोगों ने बधाई दी है।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.