Maharajganj

आदेश बेअसर: धान की रोपाई आते ही घुमंतू पशुओं का झुंड तैयार, किसान परेशान.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/
लक्ष्मीपुर।

लक्ष्मीपुर ब्लॉक क्षेत्र में बेसहारा पशु खेतों में धान के बीज को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे दर्जनों गांव के किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नुकसान से बचने के लिए किसान रातों में भी खेतों में पहरेदारी कर रहे हैं। वहीं ये पशु इतने हिंसक हैं कि रात के समय किसान जब खेतों से इन्हें हटाने का प्रयास करते हैं। तो यह मारने के लिए दौड़ते हैं। रात के समय मवेशियों के झुंड खेतों में घुसकर धान के बीज को नुकसान कर रहे हैं। लक्ष्मीपुर ब्लॉक क्षेत्र के कई गांवों में इन दिनों किसान वर्ग बेसहारा पशुओं से परेशान हैं।

मोहनापुर, रानीपुर, सुधारपुर, समरधीरा, अमहवा, हरैया रघुवीर, शाहपुर जंगल, करमहवाबुजुर्ग, महादेवा काशीराम, सोहरवालिया कला, हथियागढ़, सिंहपुर थरौली, रघुनाथपुर, घुसवा कला, तथा आसपास के गांव के किसानों ने बताया कि बेसहारा पशुओं के कारण धान के बीज को नुकसान हो रहा है। इन दिनों बेसहारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। क्षेत्र से गुजरने वाली सड़कों पर जहां ये पशु दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं वहीं खेतों में उगे धान के बीज को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। मौका मिलते ही पशु खेतों में घुस जाते हैं और धान के बीज में मुंह मारकर उन्हें खराब कर देते हैं।

हिंसक पशुओं से बना हुआ है भय.

किसान दुर्विजय यादव, जीतन यादव, अतुल तिवारी, विजय, बुद्ध यादव, छोटेलाल, पप्पू साहनी, विनोद साहनी, अलगायन, कोदई यादव, ने बताया कि हमें रात के समय भी पहरा देना पड़ रहा है। किसान जब अकेला इन्हें हटाने जाता है तो यह पशु मारने दौड़ते हैं। हिंसक पशुओं के कारण किसानों में भय बना हुआ है। प्रशासन इन पशुओं से होने वाले फसली नुकसान से बचाने के लिए ठोस प्रबंध करे। इसी प्रकार से खेतों में नुकसान होता रहा तो आने वाले दिनों में एक भी पौधा खेतों तक नही पहुँचेगा।

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी डॉ. सुशांत सिंह का कहना है कि सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा कि बेसहारा पशुओं को गौशाला पहुँचाया जाये।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!