Maharajganj

सरयू नहर में डूबने से दो लड़कियों की मौत एक को ग्रामीणों ने बचाया

हिंदमोर्चा न्यूज़ लक्ष्मीपुर/महराजगंज

● मृतका बालिका के घर पहुंची पुलिस, शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी

पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मल्हनी फुलवरिया के किनारे बुधवार को करीब साढ़े तीन बजे बकरी चराने गई तीन लड़कियां नहर में डूब गई। जिसमें से ग्रामीणों ने एक को बचा लिया लेकिन दो लड़कियों की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से परिजनों और ग्रामीणों में शोक का माहौल व्याप्त है। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मल्हनी फुलवरिया गाँव के पूरब से होकर जाने वाली नवनिर्मित सरयू नहर परियोजना के तहत नहर के किनारे तीन लड़कियां अंशिका रूबी व शिखा एक साथ बकरी चराने गईं थीं।नहर किनारे बकरी हाँकते समय तीनों का पैर अचानक फिसल गया और तीनों डूबने लगी। इसी दौरान गांव का ही सूरज विश्वकर्मा ने अपना जान जोखिम में डाल कर इनको बचाने के लिए नहर में कूद गया।शिखा पुत्री सुभाष उम्र 10 वर्ष को गाँव के ही सूरज विश्वकर्मा ने ततपरता दिखाते हुवे बचा लिया।लेकिन दो लड़कियां अंशिका पुत्री महेंद्र उम्र 11 वर्ष व रूबी पुत्री मनिचन्द 12 वर्ष की डूब कर मौत हो गई। उक्त मृतका बालिका को ग्रामीणों ने एक घण्टे कड़ी मशक्कत के बाद नहर से बाहर निकाला। मौके पर पुलिस पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गई। इस सम्बंध में प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील वर्मा ने बताया कि नहर में डूबी बालिकाओ का शव कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!