संचारी रोगों की रोकथाम में जुटी न.पं.परतावल की टीम, ईओ एवं चेयरमैन प्रतिनिधि ने चलाया स्वच्छता अभियान.
-
ईओ कनुप्रिया शाही व चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश कुमार मद्धेशिया ने नगर वासियों को संचारी रोगों से बचाव हेतु किया जागरूक.
-
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत वार्डों में चला स्वच्छता अभियान, मच्छरों की रोकथाम के लिए दवाओं का हुआ छिड़काव.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/
परतावल.
महराजगंज: रविवार मौसम के रुख बदलते ही अब दिन पर दिन मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है, इससे मच्छर जनित बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ रहा है। बीमारियों की रोकथाम के लिए नगर पंचायत की टीम के साथ स्वास्थ्य महकमा भी सक्रिय हो गया है। नगर पंचायत परतावल में रविवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत प्रभावी रोकथाम के लिए नगर के सभी वार्डों में सफाई कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया। बरसात के मौसम में कई प्रकार की संक्रामक बीमारियां बढ़ने लगती हैं,
बीमारियों से बचने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता व प्रतिनिधि सतीश कुमार मद्धेशिया एवं अधिशासी अधिकारी कनुप्रिया शाही ने साफ-सफाई के लिए नगर वासियों को प्रेरित किया। मच्छर जनित बीमारियों व संचारी रोगों की रोकथाम के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया।
चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश कुमार मद्धेशिया ने बताया,संचारी अभियान के तहत परतावल कस्बा,नगरौली,छातिराम,नायक टोला, इमिलिया, धनगडा , तिवारी टोला परतावल बाजार सहित अन्य जगहों पर साफ सफाई के साथ कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया गया है।और नगर के कर्मचारियों के माध्यम से जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इस दौरान शिवम द्विवेदी, देवेन्द्र प्रताप शर्मा, राजकुमार पाल,सर्वेश सिंह, सुमित सिंह व नगर पंचायत के कर्मचारी, सभासद एवं सफाई नायक मौजूद रहे।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.