Maharajganj

विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत:गांवों में जन चौपाल लगाकर सरकारी योजनाओं की दी जानकारी.

  • विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत:गांवों में जन चौपाल लगाकर सरकारी योजनाओं की दी जानकारी.
  • ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा एवं भाजपा नेता निर्भय सिंह ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/
परतावल.

महराजगंज: परतावल ब्लॉक के मोहम्मदपुर ग्राम सभा में गुरुवार को आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्घाटन भाजपा नेता निर्भय सिंह ने किया। साथ ही साथ गोदभराई, अन्नप्राशन संस्कार व किसान सम्माननिधि लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद कार्यक्रम से जुड़कर विभिन्न लाभार्थियों से संवाद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के नागरिकों के जीवन स्तर में उत्थान एवं विकास हेतु भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को साझा किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य हैं कि मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ जन जन तक सीधे पहुंचे।

संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि रहें उपस्थित:

इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी रजत गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, अंगद गुप्ता, बलराम उपाध्याय, पूर्व प्रधान विनय पटेल, प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार, कोटेदार प्रमोद, बीडीसी अजय यादव, ब्लॉक के सभी लोग मौजूद रहें।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!