Maharajganj
पांच वर्षीय बच्चीं के साथ नाबालिग पर दुष्कर्म का आरोप.
-
पांच वर्षीय बच्चीं के साथ नाबालिग पर दुष्कर्म का आरोप.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ रतनपुर (महराजगंज)
परसामलिक थानाक्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय मासूम बच्चीं के परिजनों ने एक 11 वर्षीय बालक पर पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। घटना पांच दिन पहले की बताई जा रही है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर दुष्कर्म के आरोपी को उसके ननिहाल सोनौली कोतवाली क्षेत्र से हिरासत में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।
क्या कहतें हैं थानाध्यक्ष:
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार का कहना है कि पांच वर्षीय मासूम बच्चीं के साथ दुष्कर्म का आरोप है। हालांकि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी नाबालिग बालक से पूंछताछ की जा रही है।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.