नौतनवां ब्लाक में नारी शक्ति वंदन का हुआ भव्य सम्मेलन
![](https://www.hindmorcha.in/wp-content/uploads/2023/10/nari-shakti-600x470.jpg)
-
नौतनवां ब्लाक प्रमुख ने केन्द्रीय वित्त मंत्री व विधायक नौतनवां का किया जोरदार स्वागत.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ रतनपुर .
महराजगंज: नौतनवां ब्लाक के रतनपुर सभागार कक्ष में रविवार को ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशया की अध्यक्षता में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आई गोरखपुर की पूर्व महापौर अंजू चौधरी व राज्य वित्त मंत्री पंकज चौधरी एव विशिष्ठ अतिथि नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम का संचालन बाबू नन्दन शर्मा ने किया। ब्लाक प्रमुख ने सभी अतिथियों का जोरदार स्वागत किया।नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में मुख्य अतिथि को वित्त राज्य मंत्री व विधायक ने स्मृति चिन्ह भेट किया।
अपने सम्बोधन में राज्य वित्त मंत्री ने नारी शक्ति पर प्रकाश डालते हुए उनके सम्मान को बढाया। नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में स्वयं सहायता समूह की सैकडों महिलाओं ने प्रतिभाग किया। आगनवाडी़ कार्यकत्रियों द्वारा पाण्डाल में स्टाल लगाया गया था।
राज्य वित्त मंत्री पंकज चौधरी व विधायक ऋषि त्रिपाठी ने गर्भवती महिलाएं रेखा भारती, किताबुननिशा, सुशीला, पूनम, आरती, प्रियंका का गोद भराई का कार्यक्रम किया साथ ही शेहाब व शिवान्स का अन्नप्राशन कराया।
इस दौरान एडीओ पंचायत रामकृष्ण प्रसाद, सचिव रामरतन यादव, देवेन्द्र यादव, जयहिंद भारती, कन्सल्टिंग इन्जीनियर आदित्य चौधरी, भाजपा कार्यकर्ता विकास सिंह, प्रेम जयसवाल, आनन्द मिश्रा, कृष्ण मुरारी चौधरी, ग्राम प्रधान विजय मद्धेशिया, गणेश मद्धेशिया, राकेश पटेल, ओमप्रकाश चौहान, भोलेंद्र मिश्र, नवनीत त्रिपाठी, बैजनाथ यादव, विरेन्द्र, आशा देवी, सुपरवाईजर अर्चना शर्मा, शोभावती, कंचनलता, वीसी संदीप अग्रहरी, आगनवाडी कार्यकत्री कुसुमलता, रीना, नीलम, प्रमिला, गीता विश्वकर्मा, रेनू, कुसुम, मंजू, गीता आदि मौजूद रही।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.