Maharajganj
नगर सेवक बनकर जनता का करूंगा सेवा – बृजेश मणि त्रिपाठी
![](https://www.hindmorcha.in/wp-content/uploads/2023/05/brijeshmani.jpg)
-
नगर सेवक बनकर जनता का करूंगा सेवा – बृजेश मणि त्रिपाठी,
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/
नौतनवां।
नौतनवां नगर निकाय चुनाव में निर्दलीय बृजेश मणि त्रिपाठी ने चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया। 15 वर्षों से एक ही परिवार के इर्द-गिर्द घूमती अध्यक्ष सीट पर जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पहले दिन रविवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी को प्रथम दिन मंदिरों में माथा टेककर आशीर्वाद में बीता। प्रसिद्ध मंदिर माता बनैलिया में जाकर पूजा अर्चना की।
नगर पालिका में सफाईकर्मचारी संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि नौतनवां नगर में समुचित विकास होगा। दलाली व भाई-भतीजावाद नहीं चलेगा। जनता से मिले आशीर्वाद के लिए सदैव ऋणी रहूंगा। मैं नगरसेवक बनकर जनता का सेवा करूंगा।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.