निचलौल के बैठवलिया में मनमानी चकबंदी किए जाने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप!

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज निचलौल!
निचलौल क्षेत्र के ग्राम बैठवलिया के किसानों ने डीएम को पत्रक देकर गॉव में हो रहे चकबन्दी में मनमानी करने का आरोप लगाया है। इस गॉव के कन्हैया लाल जायसवाल, बेचन प्रसाद, मनोज, रामेश्वर, प्रभु पाल, लालबिहारी, अरूण, मदन आदि का कहना है कि चकबन्दी से जुड़े कर्मचारियों द्वारा खेत का मूल्यांकन मौके पर न जाकर ऑफिस से ही कर लिया जा रहा है।
मूल्यांकन करने के बाद प्रपत्र 23 बांटते समय इन लोगों द्वारा ग्रामीणों को खेत से सम्बंधित पूरी जानकारी न देकर तथ्य छिपा लिया जा रहा है। इन लोगों का यह भी आरोप है कि जिन किसानों की एक एकड़ से कम जोत की जमीन है ऐसे किसानों को ऊसर, बंजर या गड्ढे की जमीन दे दी जा रही है।
जबकि बड़े किसानों को अच्छी जमीन दिखाकर वसूली की जा रही है। ग्रामीणों की मांग है कि छोटे किसानों को उनके जोत के हिसाब से ऊसर या बंजर जमीन न दी जाए। चकबन्दी लेखपाल विजय कुमार ने बताया कि बैठवलिया गॉव में चकबन्दी कार्य काफी दिनों से चल रहा है। पहले जिन कर्मचारियों की ड्यूटी थी, उसी समय कुछ गड़बड़ी हुई थी। अब इसे सुधार करने का प्रयास किया जा रहा है।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज!