केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उदघाटन भाजपा प्रत्याशी के कर कमलों द्वारा फीता काट कर किया गया

टाडा(अम्बेडकरनगर) : आज विधान सभा टाण्डा 278 भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी कपिल देव वर्मा जी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उदघाटन पार्टी के पुराने दलित कार्यकर्ता राम गौतम व प्रत्याशी के कर कमलों द्वारा फीता काट कर किया गया। इस अवसर पर पंडित शिव सरन शुक्ला द्वारा विधिवत हवन पूजन कराया गया।
भाजपा प्रत्याशी कपिल देव वर्मा ने कहा कि दल ने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर विश्वास कर टाण्डा विधानसभा में कमल खिलाने का दायित्व सौंपा है। जिसे भाजपा की डबल इंजन की सरकार द्वारा चलाए जा रहे लोक कल्याणकारी व जनहितकारी योजनाओं से सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास प्राप्त कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सपनों को साकार किया जायेगा।
श्री वर्मा ने कहा कि टाण्डा की महान जनता एवं देव तुल्य कार्यकर्ताओं के बल पर टाण्डा विधान सभा में कमल का फूल खिला कर भाजपा को और मजबूती प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर बसखारी व्लाक प्रमुख संजय सिंह ,घिसियावन मौर्या, रूद्र प्रसाद उपाध्याय ,जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता सुमन पाण्डेय ,रफत एजाज, महामंत्री देव पटेल अमरेन्द्र कांत सिंह , मंडल अध्यक्ष राजेंद्र निषाद सुग्रीम कन्नौजिया दान बहादुर यादव, अनुराग जायसवाल ,अप्पू सोनी ,युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा जी सहित हजारों की संख्या में क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ता व वरिष्ठ जन उपस्थित रहें