सिधौली में 41 साल बाद कमल खिलने की खुशी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में हर्षोल्लास

सिधौली में 41 साल बाद कमल खिलने की खुशी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में हर्षोल्लास
सीतापुर के विधानसभा सिधौली में 41 साल बाद कमल खिलने से खुशी से उछल रहे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत से सरकार बन गई है विधानसभा सिधौली में 41 वर्षों के बाद मनीष रावत नें कमल खिला कर इतिहास रच दिया हैl
गोंदलामऊ मंडल अध्यक्ष सूर्य बक्स सिंह नें अपने मंडल में 65 प्रतिशत बूथों पर जीत दर्ज करा कर विधानसभा में दिया अहम योगदान विधानसभा सिधौली के गोंदलामऊ मंडल ने अपने मंडल के 65 प्रतिशत बूथों पर जीत दर्ज कर विधानसभा की जीत में मंडल टीम की मेहनत व संघर्ष रंग दिखाया जिस पर कल से लगातार जश्न का सिलसिला जारी है भाजपा कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं मंडल महामंत्री कल्लू सिंह, सर्वेश रावत, अनूप मिश्रा, सुभाष गिरि, अवधेश मिश्रा, रामबाबू शुक्ला, प्रवीण अवस्थी, राम नरेश रावत ,हरि सिसोदिया ,सहित सभी कार्यकर्ताओं में नया जोश उमंग खुशी दिखाई दे रही हैl