विधान सभा चुनाव में महराजगंज की सरकारी बसों ने रखी लाज!

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज!
विधानसभा चुनाव में महराजगंज डिपो की बसों द्वारा चुनाव में लगे कर्मचारियों को पोलिंग बूथों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने पर सम्मान बढ़ गया है। चुनाव में बेहतर सेवा देने पर परिवहन निगम के स्तर से एआरएम व चालकों की पीठ थपथपाया जा रहा है। वहीं चुनाव में कोई बड़ी दिक्कत नहीं होने से महराजगंज डिपो के अधिकारी व कर्मचारी अपने आप को राहत महसूस कर रहे हैं।
महराजगंज डिपो की बेड़े में परिवहन निगम की 44 बसें हैं। इसके अलावा नौ अनुबंधित बसों से भी रोडवेज यात्री आते-जाते हैं। इन बसों को चलाने के लिए डिपो में स्थाई व संविदा पर 179 चालक व परिचालक तैनात हैं। लेकिन विधानसभा चुनाव में तीन दर्जन से अधिक बसों को लगाए जाने से यात्रियों की समस्याएं काफी बढ़ गई थी।
ऐसे में परिवहन निगम ने अधिक से अधिक अनुबंधित बसों को ग्रामीण रोडवेज यात्रियों को घर तक पहुंचाने के लिए लगा दिया था। महराजगंज डिपो की बसें करीब एक महीने तक चुनाव में लगे कर्मचारियों को बेहतर सेवा दी है। इस दौरान प्रदेश के अन्य डिपो की तरह बसें खराब भी नहीं हुई है और बसें सकुशल डिपो में भी लौट आई हैं।
विधानसभा चुनाव में महराजगंज डिपो की बसों ने बेहतर सेवा दी है। पूरे चुनाव के दौरान कोई बस खराब नहीं हुई है। जबकि परिवहन निगम के दूसरे डिपो की कई बसें खराब हो गई। डिपो द्वारा चुनाव में बेहतर सेवा देने पर लखनऊ मुख्यालय के स्तर से चालकों की प्रशंसा की जा रही है।
महेन्द्रनाथ पांडेय- एआरएम महराजगंज !
हिन्दमोर्चा ब्यूरो महराजगंज गिरधर सिंह!