महराजगंज के कोल्हुई पहुंचे भाजपा नेता मनोज तिवारी!

महराजगंज के कोल्हुई पहुंचे भाजपा नेता मनोज तिवारी!
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/फरेंदा!
महराजगंज जिले के कोल्हुई बाजार में आयोजित जनसभा में भाजपा विधायक बजरंग बहादुर सिंह के लिए मनोज तिवारी ने वोट देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में मोदी जी की लहर चल रही है और प्रदेश में योगी की। भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा कि प्रदेश में हर हाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। प्रत्याशी जीत की तरफ अग्रसर है।
सपा-बसपा के उम्मीदवारों की जब्त होगी जमानत,
सपा ,बसपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए मनोज तिवारी ने कहा की इन लोगों की जमानत होने वाली है। इनके इनके पास कोई मुद्दा नहीं है। जिसको लाकर जनता के बीच वोट की अपील कर सकें। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था। भाजपा ने दोनों पर अंकुश लगाया। इस बार भी सरकार किसान और नौजवान को लेकर खास कदम उठाने जा रही है।इसके तहत किसानों को काफी हद तक सुविधाएं मिलेंगी और नौजवानों को रोजगार भी मिलेगा।
Also Read : फायर ब्रिगेड कांस्टेबल के साहसिक कदम से टला बड़ा हादसा, लोगों में हो रही प्रशंसा
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज!