कृषि विज्ञान केन्द्र, अम्बरपुर सीतापुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया

कृषि विज्ञान केन्द्र, अम्बरपुर सीतापुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान पर चर्चा करते हुए कृषि सहित अन्य क्षेत्रों में अच्छा कार्य कर रही महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित भी किया गया तथा इस अवसर पर एक प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसके माध्यम से महिलाओं को महिला सशक्तिकरण हेतु तकनीकी पहलुओं की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में सिधौली विकास खण्ड की बाल विकास पुष्टाहार विभाग की समस्त सुपरवाइजर एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं महिला किसानों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ सुरेश सिंह ने देश की आजादी, विकास के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी महिलाओं को किसी न किसी क्षेत्र में कुछ ऐसे कार्य करने चाहिएl
जिससे उनकी एक पहचान बने एवं उनकी आमदनी में वृद्धि हो। केन्द्र की गृह वैज्ञानिक ऋचा सिंह ने प्रतिभागियों को संतुलित आहार आयोजन, सब्जियों, फलों, अनाज एवं दालों में मूल्य संवर्धन, मोमबत्ती एवं अगरबत्ती निर्माण पर विस्तार से जानकारी प्रदान की एवं कहा कि आप लोगों को जब भी कोई जानकारी प्राप्त करना हो तो अवश्य ही संपर्क करें तत्काल आप लोगों को तकनीकी जानकारी प्रदान की जाएगी साथ ही साथ विक्रय आदि मे भी सहयोग किया जाएगा।
केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ विनोद कुमार सिंह ने समस्त प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए महिलाओं के योगदान पर चर्चा की। पोषक तत्वों के मानव जीवन में महत्व पर प्रकाश डालते हुए कुपोषण को दूर करने के लिए तथा संतुलित आहार उपलब्धता हेतु पोषण गृह वाटिका की स्थापना पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।
डॉ सिंह ने प्रतिभागियों से कहा कि आप लोगों को अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए एवं पोषण को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न रोजगार परक उद्यम जैसे मशरूम उत्पादन, फलों, सब्जियों में अनाजों में मूल्य संवर्धन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, सुपर पालन, सिलाई कढ़ाई, वर्मी कंपोस्ट उत्पादन आदि को अपनाना चाहिए साथ ही साथ अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनना चाहिए जिससे महिला सशक्तिकरण को भी बल मिलेगा एवं आप की एक अलग पहचान होगी।
इस अवसर पर सहजनपुर गांव की प्रगतिशील किसान रामकली ने खेती किसानी के क्षेत्र में अपने द्वारा किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को आगे आने के लिए प्रेरित किया जिससे उनकी आमदनी में वृद्धि हो एवं उनको रसायन मुक्त उत्पाद प्राप्त हो अलमापुर गांव की आंगनबाड़ी कार्यकत्री रामा शुक्ला ने अपने द्वारा किए जा रहे आयस्टर मशरूम उत्पादन के बारे में जानकारी प्रदान कर लोगों को प्रेरित किया।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य हेतु रामकली, रजनी तिवारी, रामा शुक्ला, नीलम, शशि, पप्पी सिंह चौहान, सीमा देवी विश्वकर्मा, मंजू शर्मा को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में केंद्र के वैज्ञानिक अमरनाथ सिंह, अजय त्रिपाठी, अभिषेक सिंह एवं आंगनबाड़ी सुपरवाइजर रीता मौर्य, मीना त्रिपाठी, शैलेंद्री कनौजिया जयमाला प्रेमलता राज आज मौजूद थी।