Local

निचलौल रेज के आबादी में घुसे तेंदुए ने पालतू कुत्ते का किया शिकार!

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/निचलौल!

सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग के निचलौल रेंज के जंगल से सोमवार की रात में भटककर एक तेन्दुआ रामचंद्रही गॉव में चला आया। गांव निवासी अशोक मौर्य के पालतू कुत्ते का शिकार कर लिया। गॉव में बार-बार तेन्दुए के आने से ग्रामीण भयभीत हैं। इसके पहले भी रामचंद्रही व लेदी गॉव में लोगों के पालतू पशुओं को तेन्दुआ शिकार कर चुका है।

रामचंद्रही गॉव में अशोक मौर्य का घर है। घर के समीप ही इनकी खेती है। रात दस बजे गॉव के पश्चिम जंगल की तरफ से एक तेन्दुआ इस गॉव में चला आया और अशोक के खेत उनके पालतू कुत्ते को अपने चंगुल में ले लिया। कुत्ते की आवाज सुनकर जुटे ग्रामीणों ने टार्च जलाकर शोर मचाया।

तब जाकर तेन्दुआ गॉव से पश्चिम गेहूं के खेत से होकर जंगल की तरफ गया। इसकी सूचना रात में ही ग्रामीणों ने वन विभाग को दी, लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा। गॉव में आए दिन तेन्दुए के आने से ग्रामीण भयभीत हैं। इसके पहले भी तेन्दुआ रामचंद्रही व लेदी गॉव में लोगों की बकरियों व कुत्तों को शिकार बना चुका है।

क्या कहते है रेंजर निचलौल,

निचलौल रेंज के जंगल में तेन्दुए की मौजूदगी की पुष्टि हो रही है। जंगल से सटे गॉवों के लोगों को हिंसक जानवरों से बचाव के लिए जागरूक किया गया है कि लोग अपने बच्चों व पालतू पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर ही रखें। ताकि हिंसक जानवर से इन्हें बचाया जा सके।

सुनील राव, रेंजर-निचलौल

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज!

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!