Health

सरकार ने भी माना, विदा हो रही है तीसरी लहर; पर केरल समेत इन राज्यों पर जताई चिंता

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने गुरुवार को यह स्वीकार कर लिया है कोरोना वायरस की तीसरी लहर विदा हो रही है। हालांकि, केंद्र ने कुछ राज्यों की स्थितियों पर चिंता भी जताई है। देश में कोरोना की स्थितियों के बारे में बताते हुए नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने कहा कि हमने कोरोना महामारी और वायरस के बारे में बहुत कुछ सीखा है, लेकिन दुनिया अभी भी इसके बारे में सब कुछ नहीं जानती है।

उन्होंने कहा कि दुनिया को इस वायरस से लड़ने के लिए एकजुट रहना चाहिए। देश में कोविड की स्थिति काफी अच्छी है। हालांकि कुछ राज्य केरल, मिज़ोरम, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम में अभी भी कोविड पॉजिटिविटी दर ज़्यादा है।

कुल मिलाकर कोविड की स्थिति बहुत आशावादी है। हालांकि, केरल, मिजोरम, हिमाचल प्रदेश समेत कुछ राज्यों में अभी भी बड़ी संख्या में मामले सामने आ रहे हैं। हमें हार नहीं मानना है। उन्होंने कहा कि दुनिया इस वायरस के बारे में सब कुछ नहीं जानती है। सतर्कता आगे भी जारी रहनी चाहिए।

वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि केरल में सबसे ज़्यादा 2,50,000 से अधिक सक्रिय मामले हैं। महाराष्ट्र में 86,000, तमिलनाडु में 77,000 और कर्नाटक में 60,000 के करीब सक्रिय मामले हैं। देश में 61.25 फीसदी सक्रिय मामले अभी इन्हीं चार राज्यों से आ रहे हैं।

भारत में पिछले एक हफ्ते में औसतन 96,000 के करीब मामले आए हैं। पिछले 24 घंटे में 66,084 नए कोविड मामले दर्ज़ हुए। देश में 7.9 लाख सक्रिय मामले हैं। पिछले चार दिनों से देश में एक लाख से कम मामले दर्ज़ हुए हैं।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!