नई दिल्ली (AGENCY) l सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में एक प्यासे कौए की सूझबूझ देखने लायक है। लोग कौए की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले बचपन में आपने प्यासे कौए की कहानी जरूर पढ़ी होगी। इसमें एक कौआ बहुत प्यासा रहता है और पानी की तलाश में वह इधर-उधर भटकता रहता है। तभी उसे एक घड़ा दिखाई देता है, लेकिन पानी घड़ा में नीचे रहने के चलते वह अपनी प्यास बुझा नहीं पाता है। इसके बाद वह कुछ गंभीर सोच में पड़ जाता है।
तभी उसे घड़े के आसपास कुछ कंकड़ दिखाई देते हैं। उन कंकड़ों को घड़े में डालता है। जब पानी घड़े के ऊपरी सतह पर आता है, तो कौआ पानी पीकर अपनी प्यास बुझाता है। हालांकि, यह कहानी वर्षों से पुरानी है। ताजा घटनाक्रम में एक लेटेस्ट वीडियो प्यासे कौए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में एक कौआ प्यासे मन से सड़क पर टहल रहा है। तभी उसी नल दिखाई देता है और वह नल की पाइप पर जाकर बैठ जाता है। इसके बाद कौआ नल की टोटी को अपनी चोंच से घुमाकर पानी पीने लगता है। यह दृश्य बेहद प्यारा है। लोग कौए को हाईटेक जमाने का कौआ की उपाधि दे रहे हैं।
Skilled crow pic.twitter.com/Fc6OUC1jeo
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) March 26, 2021