Crime

महिला दिवस के कार्यक्रम से लौट रही छात्राओं से छेड़खानी, लड़कियों ने मनचलों को पीटा; देखें VIDEO

मध्य प्रदेश:  मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश से आई एक तस्वीर बेहद हैरान करने वाली थी। यहां कुछ लड़कों ने छात्राओं के साथ छेड़खानी की। लड़कियों के साथ छेड़खानी उस वक्त की गई जब वो महिला दिवस से जुड़े एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रही थीं।

लेकिन इन छात्राओं ने आज इन मनचलों को सड़क पर ही खूब सबक सिखाया है। मामला ग्वालियर जिले का है। बताया जा रहा है कि यह सभी छात्राएं सम्मान समारोह से घर वापस लौट रही थीं। रास्ते में छात्राओं के साथ कुछ मनचलों के द्वारा छेड़छाड़ की गई। उसके बाद सभी छात्राओं ने मिलकर मनचलों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी।

मौके पर मौजूद आम लोगों ने भी इन छात्राओं का साथ दिया। इसके बाद इन मनचलों को पकड़ कर थाने में ले जाया गया। छात्राओं की शिकायत पर युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। छात्रों द्वारा मनचलों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल महिला दिवस पर शहर में स्थित फैशन इंस्टीट्यूट में सम्मान समारोह से यह सभी छात्राएं वापस अपने घर जा रही थीं।

रास्ते में डीबी सिटी रोड पर कुछ बाइक सवार युवक इन छात्राओं का पीछा कर रहे थे और छात्राओं के आगे गाड़ी खड़ी कर इनसे छेड़छाड़ करने लगे और इनका वीडियो बनाने लगे। उसके बाद छात्राओं ने दौड़कर इन मनचलों को पकड़ लिया और बीच सड़क पर ही इनकी धुनाई शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने भी इन मनचलों की हरकतों को देखते हुए छात्राओं का साथ दिया। उसके बाद इन मनचलों को पकड़कर यूनिवर्सिटी थाना लाया गया। जहां पर पुलिस ने छात्राओं की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!