बॉयफ्रेंड के साथ बर्थडे बनाने पहुँची प्रेमिका, तभी पीछा करते हुए पहुँचा दूसरा प्रेमी, फिर दोनों में हुआ…

भोपाल : महोबा के लड़के को जब पता चला कि उसकी गर्लफ्रेंड किसी और लड़के के साथ गई है तो वह भी पीछा करते हुए छतरपुर पहुंच गया। उसने यहां बीच सड़क जमकर ड्रामा किया। उसने जिस कार से उसकी गर्लफ्रेंड जा रही थी उस कार को रोका और उसमें बैठे लड़कों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। मारपीट में एक लड़का घायल हो गया। उसकी नाक में चोट आई है। महोबा के लड़के ने अस्पताल और पुलिस चौकी में भी हंगामा किया।
लड़के ने अचानक किया कार पर हमला – पुलिस ने बताया कि लखनऊ का वैभव (25) पिता चंद्रपाल सिंह अपने दोस्त सचिन तिवारी का जन्मदिन मनाने के लिए छतरपुर आए थे। उनके साथ महोबा की रहने वाली चंचल वर्मा और रिया साहू साथ में थीं। सचिन का जन्मदिन मनाकर जब ये चारों लोग कार से छतरपुर की ओर रहे थे, तब बस स्टैंड के पास जोगिंदर पेट्रोल पंप के तिराहे पर दो लड़कों ने उनकी गाड़ी के सामने बाइक खड़ी कर दी।
— sunil upadhyay (@SunilKhajuraho) January 29, 2022
बाइक पर बैठे विक्की साहू ने कार पर पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में वैभव को सिर और नाक पर गंभीर चोट आई। विक्की ने कार में बैठी चंचल वर्मा को भी बाल पकड़कर घसीटा। उसके भी हाथ मे चोट आई। चंचल विक्की की गर्लफ्रेंड बताई जा रही है। विक्की ने बिना बातचीत किए मारपीट शुरू कर दी। उसने किसी भी तरह की पुलिस कार्रवाई या शिकायत करने से मना कर दिया।