पत्नी का गंदा वीडियो बना वायरल कर रहा पति, शर्मनाक कहानी सुनकर रह जाएंग दंग, जानिए कौन है यह शख्स

रांची, डिजिटल डेस्क। Husband Wife Bad Relationship Story कहानी झारखंड के पाकुड़ जिले की है। इतनी शर्मनाक कहानी कि सुनकर कोई भी दंग रह जाए। पति-पत्नी के रिश्तों को शर्मसार करने की यह कहानी इन दिनों चर्चा में है। कहानी का खलनायक कोई और नहीं, बल्कि पीड़िता का पति है।
वह अपनी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए उसका वीडियो बनाता है। फिर उस वीडियो को इंटरनेट पर अपलोड कर देता है। बेखौफ होकर वह इस काम को अंजाम दे रहा है। वह ऐसा क्यों कर रहा है, इसकी भी एक कहानी है। कहानी के पीछे की यह कहानी तो और भी शर्मनाक है।
पहले दुष्कर्म किया, फिर शादी की, बाद में छोड़ दिया
पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड से कुछ दूर एक गांव है। वहां की एक नाबालिग लड़की से एक युवक ने कुछ दिनों पहले दुष्कर्म किया था। मामला जब समाज के बीच पहुंचा तो जमकर उसको फटकार लगी। पंचायत ने उसको पीड़िता के साथ शादी करने का फरमान जारी कर दिया। आरोपित को समझ में आ गया कि अब उसने शादी नहीं कि तो जेल की हवा खानी पड़ेगी। वह शादी के लिए तैयार हो गया। पीड़िता के घर वालों ने नाबालिग बेटी की शादी आरोपित के साथ कर दी। पीड़िता और घरवालों को थोड़ा सुकून मिला कि चलो बेटी की जिंदगी बच गई। समाज के ताने नहीं सुनने पड़ेंगे।
गोड्डा जिले के सिकटिया गांव का रहने वाला है आरोपित
कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक ठाक चलता रहा। लेकिन आरोपित पति के भीतर बदले की आग धधक रही थी। उसने पत्नी बन चुकी पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं वह उस वीडियो को इंटरनेट पर वायरल करने लगा। जब पत्नी ने इसका विरोध किया तो उसे अच्छा बहाना मिल गया। उसने पत्नी को छोड़ दिया। इसके बाद पत्नी गोड्डा थाना पहुंची। उसने अपनी सारी कहानी सुनाई। पुलिस ने इसको गंभीरता से लेते हुए पहले प्राथमिकी दर्ज की। फिर छापेमारी की। और अंतत: आरोपित पति गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित पति गोड्डा जिले के सिकटिया गांव का रहने वाला है। नाम है- सत्यवान पंडित।
शादी के एक हफ्ते बाद ही पत्नी को स्कूल में छोड़ आया
पुलिस के अनुसार, सत्यावान पंडित ने बहला-फुसलाकर पहले नाबालिग से दुष्कर्म किया। इसके बाद समाज के दबाव में आकर वर्ष 2019 में उससे शादी कर ली। लगभग एक सप्ताह बाद वह अपनी नाबालिग पत्नी को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय छोड़ आया। हाल के दिनों में उसने नाबालिग से संबंधित अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल करना शुरू कर दिया। पीड़िता को इसकी जानकारी मिली तो उसने अपने घर वालों को इस बात की जानकारी दी। माता-पिता दामाद सत्यवान पंडित के घर पहुंचे। पता चला कि सत्यवान पंडित ने एक वर्ष पूर्व किसी और लड़की से शादी कर ली है।
विभिन्न मोबाइल नंबरों से फोन कर देता था हत्या की धमकी
पुलिस के अनुसार, सत्यवान पंडित द्वारा 22 जुलाई को वायरल किया गया एक वीडियो प्राप्त हुआ है। यह भी पता चला है कि वह अलग-अलग मोबाइल नंबरों से पीड़िता को फोन पर धमकी दिला रहा था। पीड़िता को परेशान कर रहा था। हत्या तक करने की धमकी देता था। जब घर परिवार के लोग पूरी तरह त्रस्त हो गए तो उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित पति को गिरफ्रतार किया। पुलिस की मानें तो आरोपित को जेल भेज दिया गया है।