पति और तीन बच्चों को छोड़ आटो वाले संग चली गई थी महिला, प्यार का बुखार उतरा तो हो गया कांड

बनियापुर/नगरा (सारण), । सारण की एक महिला अपने सीधे-सादे पति को धोखा देकर दूसरे गांव के युवक के साथ संबंध बना ली। पति ने इसका विरोध किया, तो वह अपने मायके चली गई। बाद में वह अपने प्रेमी के साथ ही रहने लगी। प्रेमी के चक्कर में उसने अपने तीन बच्चों की भी फिक्र नहीं की। आटो चलाने वाले प्रेमी के चक्कर में महिला ने अपना बसा-बसाया परिवार बर्बाद कर दिया। अब महिला का जो हश्र हुआ है, वह रिश्तों को ठोकर मारकर मनमानी करने वालों के लिए एक सबक है।
पांच साल पहले हुई थी शादी
मामला सारण (छपरा) जिले के नगरा ओपी क्षेत्र के एक गांव का है। महिला की शादी करीब पांच साल पहले हुुई थी। करीब साल पहले उसका अपने पति राहुल राम (काल्पनिक नाम) के साथ विवाद हो गया। दरअसल, महिला का पति कमाने के लिए बाहर रहता है। इस बीच उसकी पत्नी आटो चालक मिठु दूबे के चक्कर में पड़ गई। इस बीच राहुल को अपनी पत्नी के बदचलन होने का पता चला तो घर में विवाद हो गया और मामला थाना तक पहुंच गया।
पति और बच्चों के साथ नहीं रहना चाहती थी
नगरा के तत्कालीन ओपी अध्यक्ष सुनील कुमार दोनों को थाने लाए थे। थाने में महिला ने पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया था और वहां अपने बच्चों को भी अपने साथ नहीं रखना चाहती थी। इसके बाद पुलिस ने महिला को उसके पिता के हवाले कर दिया था। इसके बाद वह पुन: आटो चालक के साथ रहने लगी।
प्रेमी के बारे में मिल रही हैरान करने वाली जानकारी
इस महिला का रविवार की सुबह बगल के गांव से शव मिला है। आशंका है कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई है। दूसरी तरफ, महिला के प्रेमी के बारे में हैरान करने वाली जानकारी मिल रही है। इस हत्या की गुत्थी सुलझाने में नगरा एवं बनियापुर की पुलिस लगी हुई है।
घटनास्थल से मिली पंजाब नंबर की बाइक
महिला का शव रविवार की सुबह में सड़क किनारे से स्थानीय पुलिस ने बरामद किया। उसके पास मिले आधार कार्ड से पहचान हो सकी। उसका प्रेमी घटना के बाद से ही फरार बताया जा रहा है। इधर, शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मृत महिला के मायके वालों को पुलिस ने शव सौंप दिया। घटनास्थल से पंजाब नंबर ही एक बाइक भी बरामद हुई है। यह बाइक महिला के प्रेमी की बतायी जाती है। बताया जाता है कि तीन-चार दिन पहले उसने अपना टेंपो को बेंच दिया है।