Bihar

किचन की खिड़की में लड़की को देख लड़के ने खोया आपा, फिल्मी स्टाइल में ख्वाहिश पूरी की तो मचा हंगामा

पटना: थाना के एक मोहल्ले में बीते रविवार की रात खाना बना रही एक युवती के साथ एक पड़ोसी युवक ने शराब पीकर किचेन की खिड़की से छेड़खानी की। युवती द्वारा शोर करने पर आरोपित भाग गया। बाद में मोहल्ले वालों के सहयोग से आरोपित को पकड़ स्वजनों ने थाने को सौंप दिया। इधर पुलिस ने सोमवार को उसे जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक अरवल जिला के करपी थाना के पचकेसर ग्रामवासी अमित कुमार फिलहाल थाने के एक मोहल्ले में किराए के एक मकान में रहता है। बताया जाता है कि बीते रविवार की रात युवती अपने घर के किचेन में खाना बना रही थी। आरोप है कि इसी दौरान शराब पीकर अमित किचेन की खिड़की से युवती पर भद्दे-भद्दे कमेंट व अश्लील हरकतें करने लगा।

इस दौरान लड़के ने लड़की को एक पत्र देने का प्रयास किया। युवती द्वारा शोर करने पर अमित वहां से भाग अपने घर पहुंचा। इधर, उसकी हरकत से नाराज स्वजनों ने मोहल्ले वालों के सहयोग से आरोपित अमित को उसके घर से पकड़ थाना को सौंप दिया। बाद में जांच के दौरान उसके शराब पीने की पुष्टि भी हुई। इधर सोमवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

बात करने से मना किया तो देने लगा पत्र

बताया जाता है कि लड़का पड़ोस में ही रहता है। शराब के नशे में वह रविवार की रात लड़की के घर के बाहर से निकल रहा था। इसी दौरान उसकी नजर युवती पर पड़ गई। उस समय लड़की घर के किचन में खाना बना रही थी। लड़के ने लड़की को खिड़की से देखा। पहले लड़की से बातें करने की कोशिश की। युवती ने जब उसे मना किया तो वह एक पत्र उसे देने लगा। ऐसे में लड़की शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग लड़की के घर के बाहर पहुंच गए। लड़के को पकड़कर पुलिस को सूचना दी गई।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!