दो बच्चों की मां से शादीशुदा ASI को हुआ प्यार, कैमरे के सामने मांग में भरना पड़ा सिंदूर

बेगूसराय। बेगूसराय के उत्पाद थाने में कार्यरत बिहार पुलिस के एएसआइ का महिला की मांग में सिंदूर भरने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि एएसआइ सुमंत कुमार शर्मा और महिला पहले से शादीशुदा हैं। दोनों के बच्चे भी हैं। मामला सामने आने के बाद उत्पाद अधीक्षक ने मामले की जांच का आदेश दिया है। हालांकि न तो महिला और न ही एएसआइ की पहली पत्नी की ओर से कोई शिकायत की गई है।
गश्ती के दौरान लड़ गईं नजरें
जानकारी के अनुसार बिहार पुलिस का एएसआइ सुमंत शर्मा फिलहाल बेगूसराय में उत्पाद विभाग में तैनात है। पहले इसी जिले के भगवानपुर में तैनात था। वहीं पर गश्ती के दौरान महिला छोटी देवी से उसकी नजदीकी बढ़ी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलने लगा। छिप-छिपकर दोनों मिलने लगे। छोटी देवी को पहले से दो बच्ची है। वह पंचायतनामा बनाकर अपने पति को छोड़कर सुमंत के साथ रहने लगी। दोनों ने वर्ष 2020 में ही लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में शादी रचा ली। दोनों लखीसराय के सूर्यगढ़ा में रहने लगा। बेगूसराय तबादला होने पर दोनों बेगूसराय के सुभाष चौक पर किराए के मकान में रह रहे थे। इस बीच महिला के कुछ रिश्तेदारों को भनक लगी। वे पहुंच गए। इसी क्रम में महिला की मांग में सिंदूर डलवाया और उसका वीडियो किसी ने वायरल कर दिया।
महिला ने कहा, एएसआइ की पत्नी बनकर खुश है
इधर महिला छोटी देवी ने बताया कि भगवानपुर थाना में कार्यरत रहने के दौरान सुमन कुमार से उसकी दोस्ती हुई थी। कुछ दिनों बाद दोनों में प्रेम हो गया। वह सुमन के साथ शादी करके खुश है। महिला को पहले से दो बच्चे हैं लेकिन वह पहले पति को छोड़ चुकी है। पंचायत में इसका कागजात भी बनाया गया। इधर सुमन कुमार भी शादीशुदा और चार बच्चे का पिता है। बेगूसराय के उत्पाद अधीक्षक अविनाश कुमार ने बताया कि मामले की जांच अपने स्तर से कर रहें हैं।