Baliya

णमोकर महामंत्र के महा जापानुष्ठान के उपलक्ष में निकली विशाल घटयात्रा

  • णमोकर महामंत्र के महा जापानुष्ठान के उपलक्ष में निकली विशाल घटयात्रा

फिरोजाबाद टूण्डला संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज और आचार्य श्री 108 वसुनंदी जी महाराज के स्वास्थ्य लाभ हेतु , टूंडला के इतिहास में प्रथम बार सभी जैन मंदिरों में एक साथ आने वाले 11 दिनों के लिए लगातार णमोकार महामंत्र का जाप अनुष्ठान होगा।।।

इस जाप अनुष्ठान के उपलक्ष में, आज एक विशाल घटयात्रा दीपा चौराहे से प्रारंभ होकर, बलदेव रोड ,बिहारी विलास , केनरा बैंक और पूरे नगर का भ्रमण करते हुए श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर चौराहा तक निकाली गई।।

इस विशाल घटयात्रा उपाध्याय श्री 108 विजानंद जी मुनिराज ससंध के सानिध्य में निकाली गई। सबसे अग्रिम में बैंड बाजा के साथ छोटे-छोटे बच्चे, केसरिया परिधान में जैन महिलाएं और सफेद परिधान में पुरुष चल रहे थे।
इस विशाल घट यात्रा में बच्चे बड़े- बूढ़े महिलाएं पुरुष सब ने बहुत ही बढ चढकर हिस्सा लिया इसमें नगर से सत्येंद्र कुमार जैन बब्बू विष्णु जैन जयंत जैन आलोक जैन भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह पंकज जैन सचिन जैन डॉक्टर संजीव जैन पंकज राय जैन चंद्रगुप्त जैन संजीव जैन रूपक जैन अग्रज जैन राहुल जैन विपुल जैन आदि शामिल रहे

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!