Azamgarh

समाजसेवी ने नगर वासियों को सौगात में क्या दिया जिसकी सर्वत्र सराहना हो रही है

हिन्दमोर्चा न्यूज़ रिपोर्ट बेल्थरा रोड बलिया

बेल्थरा रोड (बलिया). नगर पंचायत चुनाव कुछही महीने बाद होने है वहीं नगर अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी शुरू हो गई है। नपं अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहे एक दावेदार ने श्रावण मास के तीसरे सोमवार को नगर की जनता की सेवा के लिए एक बोलेरो व एक ट्रैक्टर नगर को समर्पित किया।

नगर निकाय के चुनाव का दिन नजदीक आने के साथ ही नपं अध्यक्ष के लिए दावेदारों की संख्या बढ़ने लगी है। इसी क्रम में नपं अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहे अवधेश भाई ने सोमवार को एक ट्रैक्टर व एक बोलेरो नगर की जनता के लिए समर्पित किया।

इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर जहां गरीब बहनों की शादी में मिलने वाले समानों को उनके घरों तक पहुंचाएगा वहीं मृतकों को श्मशान घाट भी ले जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर की जनता के लिए यह सेवा नि:शुल्क होगी। वहीं बोलेरो की सेवा के सम्बन्ध में जानकारी दी कि यह नगरवासियों के लिए एम्बुलेंस की तर्ज पर कार्य करेगी। साथ ही कहा कि अत्यंत गरीब व्यक्ति के लिए यह सेवा जहां बिल्कुल मुफ्त होगी वहीं अन्य लोगों को सिर्फ तेल का पैसा वहन करना होगा।

उन्होंने कहा कि आदर्श नगर नाम तो रख दिया गया मगर नगर पंचायत बेल्थरारोड में हमें कुछ भी आदर्श नजर नहीं आया तो मैंने आगे बढ़कर जनता की सेवा के लिए बोलेरो व ट्रैक्टर नगर को समर्पित करने का निर्णय लिया।

उन्होंने कहा कि बोलेरो के लिए बलिराम गुप्ता मो०नं० 9044396446 व ट्रैक्टर के लिए दिलीप मद्धेशिया मो०न० 9598524543 से सम्पर्क कर उसकी सेवा लिया जा सकता है। उधर अवधेश भाई के इस निर्णय की सर्वत्र सराहना हो रही है।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!