Ayodhya

समाधान दिवस व जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतें अधिकारियों की इच्छाशक्ति के अभाव में छलावा

  • समाधान दिवस व जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतें अधिकारियों की इच्छाशक्ति के अभाव में छलावा
  • जांच में झूठी रिर्पोट से पीड़ितों की समस्याओं के नहीं हो पा रहे निदान
  • तहसील क्षेत्र के इस तरह के मामलों से सरकार की साख पर लग रहा बट्टा

जलालपुर, अंबेडकरनगर। सम्पूर्ण समाधान दिवस के साथ मुख्यमंत्री पोर्टल जनसुनवाई आदि के माध्यम से पहुंच रही शिकायतां पर इच्छाशक्ति का अभाव तथा अधिकारियों द्वारा स्पष्ट आदेश नहीं दिए जाने से प्रकरण निस्तारित नहीं हो पा रहा है।

अधिकारियों द्वारा जांच कर कार्यवाही,आख्या और शांति व्यवस्था बनाए रखने की टिप्पणी लगाई जा रही है। इतना ही नहीं दो सप्ताह पहले दी गई शिकायत की जांच और आख्या अंतिम दिन लगाकर मामले निस्तारित किए जा रहे है।

अधिकारियों द्वारा लिखी जा रही टिप्पणी पर शिकायतकर्ताओं का समस्या का समाधान तो नहीं हो रहा है इसके बदले उन्हें शांति भंग का मुकदमा तोहफा में मिल रहा है। एडीएम सदानंद गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में यही हकीकत देखने को मिली। 105 शिकायते दर्ज की गई जिसमे चार का निस्तारण किया गया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी, सीओ समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

केस-1
मालीपुर थाना के रुकुनपुर ग्राम पंचायत के मुंगारी निवासी रामानंद राजभर पुराने घर को गिरा दिया। इसी पुराने घर की नींव पर नया आवास का निर्माण कराना चाहता है। घर निर्माण के लिए जैसे ही पीड़ित नींव की खुदाई शुरू करता है विपक्षी लाठी डंडा आदि के बल पर रोक देते है। शिकायत और जनसूचना पर हल्का लेखपाल ने घरौनी में निर्माण की आख्या लगाई है। इसके बाद पुलिस और सत्ता पक्ष के नेता रोड़ा बने हुए है। एडीएम ने पीड़ित की शिकायत पर जांच कर कार्यवाही का आदेश दिया है।

केस-2
पिंडोरिया के भानू प्रताप कुष्ठ रोगी है। इनके आबादी से सटा विपक्षी की खतौनी है। विपक्षी मेड काट आबादी पर कब्जा कर रहा है। कुल 6 बार शिकायत दर्ज कराई।कोई कार्यवाही नहीं की गई। ऊलजुलूल रिपोर्ट लगा निस्तारित किया जा रहा है।

केस-3
निमटीनी गांव की आशा गुप्ता सरकारी नाली संख्या 715 से अवैध कब्जा हटाने के लिए पांच बार शिकायत दर्ज करा चुकी है किंतु अवैध कब्जा नही हटाया गया।

केस-4
मथरा रसूलपुर के उमानाथ तिवारी बीते तीन वर्ष से सैकड़ो बार चकमार्ग संख्या 526 पर अवैध कब्जा की शिकायत करते चले आ रहे। हदबरारी में मार्ग इनके खेत से जा रहा है। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक तक से शिकायत कर चुके है। किंतु लेखपाल विपक्षी के प्रभाव में रास्ता चलायमान की रिपोर्ट लगाकर निस्तारित दिखा रहे है।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!