समाधान दिवस में आये शिकायती पत्रों के सापेक्ष नहीं हो सका निस्तारण

-
डीएम ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय में समाधान का दिये निर्देश
अंबेडकरनगर। जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 140 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 15 प्रकरणों को मौके पर ही निस्तारित किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से निस्तारित करने की निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसामान्य की समस्त समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए तथा यथासंभव मौके पर जाकर उभय पक्षों की उपस्थिति में समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए तथा निस्तारण की स्थित से शिकायतकर्ता को भली भांति अवगत कराया जाए तथा निस्तारण की स्पष्ट आख्या आइजीआरएस पोर्टल पर फीड किया जाए। इस दौरान मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ल, डीएफओ डॉ उमेश तिवारी,उप जिलाधिकारी आलापुर तथा जनपद स्तरीय अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे। तहसील टांडा में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी टांडा के समक्ष कुल 42 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमे से 4 शिकायती प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारित कर दिया गया तथा शेष 38 शिकायती प्रार्थना पत्रों को निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। तहसील अकबरपुर में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता तथा उप जिलाधिकारी अकबरपुर के समक्ष 33 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से 7 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारित करा दिया गया। शेष 26 शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। तहसील भीटी में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी भीटी के समक्ष कुल 21 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुई। जिसमें से 2 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष 19 शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्राप्त करा दिया गया। तहसील जलालपुर में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी जलालपुर के समक्ष कुल 88 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुई। जिसमें से 8 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष 80 शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्राप्त करा दिया गया।