महिलाएं परिवार ही नहीं समाज की भी हैं रीढ़ : डॉक्टर धर्मेंन्द्र

महाराजगंज। महिलाएं परिवार की रीढ़ होती है हमारी भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से ही महिलाओं को सम्मान और समुचित अधिकार मिला हुआ है इन्हें गृह लक्ष्मी का दर्जा भी हमारी संस्कृति और देश में दिया जाता रहा है। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने महाराजगंज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की गोष्ठी को संबोधित करते हुए कही भाजपा नेता ने आगे कहा कि जिस समाज में महिलाओं का सम्मान नहीं होता वह समाज कभी भी विकसित और संस्कारित नहीं हो सकता भारतीय जनता पार्टी सदैव महिलाओं को सम्मान देती रही है चाहे वह संगठन हो या सरकार विजय राजे सिंधिया सुषमा स्वराज निर्मला सीतारमण रेखा गुप्ता ही नहीं देश की राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू इसका ज्वलंत उदाहरण है भाजपा की सरकार में महिलाओं की दशा और दिशा को सुधारने के लिए हमेशा कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती है लखपति दीदी और स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं का जीवन स्तर उठाने का भाजपा सरकार ने क्रांतिकारी निर्णय लिया है भाजपा नेता ने आगे कहा कि भाजपा की सरकार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हमारे देश के प्रधानमंत्री जी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री इतने गंभीर है कि आज बालिकाओं और महिलाओं को घूरने वालों का खैर नहीं है भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने यह भी दोहराया कि मुख्यमंत्री ने बजट में बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्कूटी देने का प्रावधान करके उनके हौसला और उत्साह को बढ़ाने का सराहनीय निर्णय लिया है जिसके लिए मुख्यमंत्री की जितनी भी तारीफ की जाए वह कम होगी। जनपद प्रवास के दौरान डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह विद्यार्थी परिषद कार्यालय पर जाकर विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी और विद्यार्थियों से भेंट कर सबकी कुशलता जानी।